शामली

IAS बनना चाहती थी अफसाना, अब थाने के काट रही है चक्कर, जानिए पूरा मामला

Highlights: -मामला शामली जिले के थानाभवन का है -गाजियाबाद निवासी युवती की शादी जनपद के युवक से हुई -पीड़िता ने पति व ससुरालजनों पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2021, 11:37 AM IST
screenshot_from_2021-04-01_11-30-43.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली। पढ़ाई करके आईएएस बनना चाहती थी अफसाना, लेकिन उससे पहले ही परिजनों ने उसकी शादी करा दी। जिसकी शिकायत लेकर वह अब थाने के चक्कर काट रही है। थाने पहुंची अफसाना ने रोते बिलखते हुए कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था। उसकी पढ़ाई चल रही थी और वो आईएएस की तैयारी कर रही थी। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद से उसके पति ने व उसके ससुरालजनों ने दहेज मनमाफिक ना मिलने पर उसका जीवन नरक कर दिया।

दरअसल, गाजियाबाद निवासी अफसाना की शादी लगभग डेढ़ साल पहले शामली जिले के कस्बा थानाभवन निवासी खालिद के साथ हुई थी। अफसाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले मनमाफिक दहेज नही मिलने से खुश नहीं थे। जिस कारण उसको पति की मारपीट के साथ साथ ससुराल जनों का उत्पीड़न भी सहना पड़ रहा था। आरोप है कि पति ने उसके के गर्भवती होने के बाद लिंगपरिक्षण कराया और गर्भ में पल रहे बच्चे का लड़की होने का पता चलने पर खाने में दवाई मिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

आरोप है कि जब अफसाना ने इस बात का विरोध किया तो ससुरालजनों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करते हुए बच्ची को दफना दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज शुरू हो गई। अब परिजनों के साथ अफसाना ने थाने पहुंच आरोपियों की शिकायत की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने मारपीट की बात अपने परिजनों को फोन पर बताई तो उसके परिजन उसे लेने के लिए उसके ससुराल पहुंचे। इस दौरान उसके ससुराल जनों ने उसके मां, भाई और बाप पर भी हमला बोलकर उनके साथ भी मारपीट कर दी।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा