शामली

एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी महिला दरोगा ने कोतवाल पर लगाए शोषण के आरोप, वीडियो वायरल

Highlights: -5 जुलाई को कांधला थाने से कैराना में पोस्टिंग हुई थी -वह नारी सशक्तिकरण में एंटी रोमियो स्कवाड की प्रभारी हैं -आरोप है कि कैराना कोतवाल उनपर अनावश्यक दबाव बनाते हैं
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 9:25 AM IST
screenshot_from_2020-11-18_09-17-31.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली। जनपद में नारी सशक्तिकरण के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान में लगी महिला दरोगा ने कैराना कोतवाल पर अनावश्यक रूप से परेशान कर शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, महिला दरोगा एंटी रोमियो स्कवायड की प्रभारी भी हैं। दरोगा का कहना है कि जब उनका ही शोषण हो रहा है, तो वह महिलाओं को कैसे इंसाफ दिला सकेंगी। महिला दरोगा ने डीआईजी सहारनपुर से मामले की शिकायत की है। साथ ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला दरोगा अंजू का कहना है कि 25 जुलाई को उनकी कांधला थाने से कैराना में पोस्टिंग हुई थी। वह नारी सशक्तिकरण में एंटी रोमियो स्कवायड की प्रभारी हैं। आरोप है कि कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा उन पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं और बात न मानने पर उनकी रपट लिख देते हैं। वह सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी करती हैं। कभी-कभी कोतवाल उनके साथ कार्यक्रम में जाते हैं तो दस भी बज जाते हैं। इस तरह से वह 16-17 घंटे ड्यूटी करती है।

आरोप है कि इसके बावजूद कोतवाल उन्हें सभी के सामने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहते हैं कि वह कुछ काम नहीं करती। महिला दरोगा का कहना है कि किसी परेशानी की वजह से अनुपस्थित होने या दवा लेने कमरे पर चले जाने पर कोतवाल उन्हें टॉर्चर करते हैं और उनकी रपट लिख देते हैं। वायरल वीडियो में महिला दरोगा कह रही हैं कि वह कोतवाल की शिकायत लेकर एसपी के यहां गई थीं, लेकिन एसपी के न मिलने पर वह सहारनपुर में डीआईजी से मिलीं। डीआईजी ने उनकी बात को सुना। डीआईजी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस बात पर संज्ञान लिया जाएगा। वहीं एसपी ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को दी है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा