26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की पत्नी पर हुआ जानलेवा हमला

थाना साहिबाबाद में दी की तहरीरपुलिस ने शुरू की आरोपों की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Nov 2020, 11:18 PM IST

patrika_samachar_1.jpg

patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद . थाना साहिबाबाद क्षेत्र में चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा की पत्नी पर दो बाइक सवारों द्वारा हमला कर दिया जाने की घटना सामने आई है। इस हमले का आरोप नितीश कटारा और उनकी पत्नी ने बाहुबली डीपी यादव के कुछ लोगों पर लगाया है घटना की तहरीर थाना साहिबाबाद में दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में विस्फोट से उड़ गई कई घरों की छत, दो की मौत, दर्जनभर घायल

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा ने बताया कि वह दिवाली के अवसर पर बाहर गए हुए थे तभी उनके बाद में कुछ बाइक पर सवार लोग आए और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। वह बुरी तरह जख्मी हो चुकी हैं जब वह घर वापस लौटे तो यह जानकारी उन्हें मिली जिसके बाद थाना साहिबाबाद पुलिस में तहरीर दी गई है ।उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पर हमला डीपी यादव के इशारे पर किया गया है। क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है नीतीश कटारा हत्याकांड के वह मुख्य गवाह हैं इसलिए उन्हें वह अपना दुश्मन मानते हैं और उन पर इससे पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं ।

यह भी पढ़ें: बिजनाैर में दाे दाेस्तों ने चाकुओं से गाेदकर कर दी तीसरे की हत्या

वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद का कहना है। कि इस तरह का मामला सामने आया है ।अजय कटारा और उनकी पत्नी के द्वारा थाना साहिबाबाद में तहरीर दी गई है ।जिसमें बताया गया है कि 13 नवंबर को जब अजय कटारा बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी मधु कटारा पर कुछ लोगों के द्वारा हमला किया गया है। इस दौरान वह पूरी तरह जख्मी हो चुकी है तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ghazibad news , latest ghazibad news , ghazibad , attack


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग