
bijnor
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गए। मंगलवार काे युवक का शव नाले से बरामद होने के बाद पुलिस ने इस हत्या में शामिल सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव के रहने वाले सोनू नाम के युवक की कल शाम को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव को गांव के पास के नाले में फेंक दिया। मंगलवार दोपहर सोनू की लाश मिलने के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही ओमप्रकाश व उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक के परिवार वालों की ओमप्रकाश से काफी समय से दुश्मनी चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर ओमप्रकाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या की है।
शव मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सोनू की हत्या ओमप्रकाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है। मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
Updated on:
17 Nov 2020, 11:23 PM IST
Published on:
17 Nov 2020, 10:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.