26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBI ने 50 बच्चों के कथित याैन शाेषण के आराेप में यूपी के एक जूनियर इंजीनियर काे गिरफ्तार

सीबीआई ने सिंचाई विभाग के जिस इंजीनियर काे बांदा से गिरफ्तार किया है उस पर पिछले दस वर्षों में 50 से अधिक बच्चों का कथित याैन शाेषण करने के आराेप हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Nov 2020, 10:27 PM IST

CBI will investigate robbery in Bank of India

बैंक आफ इंडिया में करोड़ों की डकैती की सीबीआई से जांच का निर्देश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बांदा ( banda news in hindi ) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) ने बांदा से सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इंजीनियर पर 50 से अधिक बच्चों का कथित रूप से याैन शाेषण करने के आराेप हैं। आराेपाें के अऩुसार इंजीनियर कथित ताैर पर इन बच्चों के वीडियो और फाेटाे भी ऑनलाइन बेच रहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर से दाे संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, एटीएस कर रही पूछताछ

सीबीआई की इस कार्रवाई से पूरे सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया है। सीबीआई की एक टीम बांदा पहुंची और यहां से टीम ने सिंचाई विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता काे हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार इंजीनियर की उम्र 40 साल से भी कम बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान इसके कब्जे से करीब आठ लाख रुपये नगद, सेक्स करने वाले खिलौने और लैपटॉप के अलावा यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का एक बार फिर बढ़ा प्रकोप, इन जिलों में सख्त होंगे नियम

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा तथा आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप था। आरोपों के अनुसार इंजीनियर के साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं। यह लोग बच्चों के साथ यौन शोषण करने के बाद उनकी वीडियो तथा अन्य तस्वीरें बनाकर उन्हें भेजते हैं। तीन वीडियो और फोटो को प्रसारित करने के लिए यह गैंग डार्क वेब का उपयोग किया करता था।

यह भी पढ़ें: कश्यप समाज के लोगों ने दी पलायन की चेतावनी, बोले- दबंग घर की महिलाओं से करते हैं छेड़छाड़

आरोपी के ईमेल की जांच से यह भी पता चला है कि यह लोग यौन शोषण सामग्री साझा करने के लिए से कथित तौर पर कई भारतीय और विदेशी लोगों के भी संपर्क में थे। पकड़े गए इंजीनियर पर पिछले करीब दस वर्षों में 50 से अधिक बच्चों का याैन शाेषण करने के आराेप हैं। इन सभी बच्चों की उम्र भी पांच से 16 वर्ष के बीच है।

यह भी पढ़ें: बागपत: मजदूरी के पैसे मांगने गए युवक की बैट से पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

पकड़ा गया आराेपी इंजीनियर चित्रकूट और हमीरपुर में रह चुका है। यह सभी बच्चे भी इन्ही जिलों के बताए जा रहे हैं। सीबीआई अब इंजीनियर काे अदालत में पेश करेगी। सीबीआई की इस कार्रवाई की बाद आराेपी इंजीनियर काे सिंचाई विभाग से भी निलंबित कर दिया गया है।