शामली

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, डॉ. प्रियम्वदा तोमर ने दिया इस्तीफा

Highlights - राज्य महिला आयोग की सदस्या के पद पर थीं डॉ. प्रियम्वदा तोमर - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भेजा त्यागपत्र - भाजपा में योग्य महिलाओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

less than 1 minute read
Apr 07, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शामली में भाजपा को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है। डॉ. प्रियम्वदा तोमर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह को भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता एवं सभी दायित्व पदों से इस्तीफा भेज दिया है।

शामली की रहने वाली राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर ने आयोग की सदस्यता के साथ-साथ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। डॉ. प्रियम्वदा तोमर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि वे किसान परिवार से आती हैं और पिछले 131 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन में 300 से अधिक किसान शहीद भी हो चुके हैं, मगर भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। इससे वह आहत हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आयोग की सदस्य होने के बाद भी वे महिलाओं को न्याय नहीं दिलाने में असमर्थ हैं। भाजपा में योग्य महिलाओं की घोर उपेक्षा हो रही है। जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सबसे क्षुब्ध होकर वे प्रार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी, प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से भी त्यागपत्र दे रही हैं। उन्होंने आयोग की अध्यक्ष को भी अलग से राज्य महिला आयोग के सदस्या के पद से इस्तीफा प्रेषित किया है।

Published on:
07 Apr 2021 10:53 am
Also Read
View All