शामली

राम मंदिर के लिए धार्मिक स्थलों से जुटाई जाएगी मिट्टी, शुरू हुआ मिट्टी योगदान कार्यक्रम

Highlights: -पांच अगस्त को पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन -संस्था ने चलाया अभियान -तीन अगस्त तक चलेगा अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2020, 3:48 PM IST
Feature image

शामली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिंद आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक मुट्ठी मिट्टी योगदान कार्यक्रम चलाया है। कार्यक्रम के चलते कार्यकर्ताओं ने नगर व क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों से पवित्र मिट्टी को इकट्ठा किया। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

हिंद आर्मी के नितिन गोस्वामी भागवत ने जानकारी देते बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभ समय नजदीक आ गया है, ऐसे में क्षेत्र के लोग भी राम मंदिर निर्माण की पुण्य बेला में सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ पाएंगे इसके हिंद आर्मी ने राम मंदिर निर्माण के लिए नगर व क्षेत्र मुख्य धार्मिक स्थलों से पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर अयोध्या राम मंदिर भूमि में विलय करने की मुहिम को चलाया हुआ है।

नितिन के मुताबिक 30 जुलाई से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था जिसमें जनपद शामली के मुख्य धार्मिक स्थलों से पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर 3 अगस्त को संतों की उपस्थिति में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजी जाएगी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंद आर्मी के कार्यकर्ता कड़ी मशक्कत के साथ लगे हुए हैं। जिसके चलते नगर व क्षेत्र की मुख्य धार्मिक स्थलों से राम मंदिर के लिए पवित्र मिट्टी को एकत्रित किया गया।

Updated on:
1 Aug 2020, 3:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा