शामली

किशोरी से मोबाइल छीनना पड़ा भारी, छात्रा ने सरेबाजार चोर को सिखाया सबक, देखें Live Video

Highlights- शामली जिले के कस्बा थानाभवन थाना क्षेत्र की घटना- सरेआम चोर की जूते से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल- पुलिस ने मोबाइल चोर को लिया हिरासत में
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 1:21 PM IST
shamli.jpg

शामली. शामली में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर की बीच सड़क पर पिटाई का लाइव वीडियो सामने आया है। एक किशोरी चोर को उसी के जूते से जमकर पीट रही है। बताया जा रहा है कि चाेर ने युवती का मोबाइल छीना था, जिसके बाद किशोरी ने लोगों की मदद से चोर को पकड़कर जमकर धुना। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मोबाइल चोर को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल, यह घटना शामली जिले के कस्बा थानाभवन थाना क्षेत्र की है। जहां एक लड़की अपनी मां के साथ में बाजार में शॉपिंग करने के लिए आई हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की बाजार में मोबाइल पर बात करते हुए चल रही थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए पीछे से आए एक चोर ने किशोरी से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते पास खड़े कुछ युवकों ने भागकर चोर को पकड़ लिया और लड़की का मोबाइल वापस दिला दिया।

बताया जा रहा है कि चोर को देखकर किशोरी गुस्से में आगबबूला हो उठी। इसके बाद किशोरी ने भरे बाजार में चोर की उसी के जूते से जमकर पिटाई की। लड़की के इस साहस मौके पर मौजूद लोगों ने खूब तारीफ की। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है। लड़की की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि चोर को पीटने वाली किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। जूतों से चोर की लाइव पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़