पंखे से लटकते इसी शाल से खुशबू ने लटक कर सुसाइड किया। सुसाइड करने से पहले खुशबू ने कमरे के दीवाल पर अपना सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लिखा गया था 'आई एम रिस्पांसिबल फॉर माई डेथ' इसके अलावा खुशबू ने दीवार पर लगे शीशे के नीचे पुलिस और वकीलों के लिए भी एक संदेश भी छोड़ा। इसमें उसने लिखा 'डियर पुलिस एंड लॉं पीपल, डू नॉट ब्लेम एनी वन' इसके बाद शॉल से फंदा बनाकर वह पंखे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। नोएडा की थाना प्रभारी धर्मेन्द्र ने बताया कि युवती का दोस्त जब वहां उससे मिलने आया। उसने ही खुशबू की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। धर्मेन्द्र के अनुसार यह घटना 49 थाना क्षेत्र के ओयो पीजी में हुई है। पुलिस में खुशबू के परिजनों को सूचित कर दिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है की क्या वजह थी कि खुशबू को यूं अपनी जान देनी पड़ी।