शामली

Lok Sabha Election 2019: कैराना से टिकट के लिए यह सपा विधायक अपनी मां के लिए कर रहा पैरवी!

- कैराना लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को होगा मतदान - पांच विधानसभा के 1823 बूथों पर 16.48 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट - पांच विधानसभाएं आती हैं कैराना लोकसभा क्षेत्र में
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2019, 2:15 PM IST
samajwadi party
Lok Sabha Election 2019: कैराना से टिकट के लिए यह सपा विधायक अपनी मां के लिए कर रहा पैरवी

शामली। लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही रविवार को प्रशासनकि अमला सड़क पर उतर आया। प्रशासन ने रविवार को अभियान चलाकर नगर में लगे पोस्टर और होर्डिंग्स को हटवा दिया। कैराना लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 18 मार्च से नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 मार्च है जबक‍ि 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। कैराना में पांच विधानसभा के 1823 बूथों पर 16.48 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

होर्डिंग व बैनर उतारे

आचार संहिता लागू होते ही डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना सबका दायित्व है। विभागीय अधिकारियों से कहा गया कि वे सुनिचित करें कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय ना छोड़ें। रविवार शाम को पुलिस प्रशासन ने जिले भर में होर्डिंग्स व बैनर उतारे।

मौजूदा स्थिति

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना से भाजपा के हुकुम सिंह जीतकर संसद पहुंचे थे। उनके निधन के बाद पिछले साल यहां उपचुनाव हुआ था। उसमें रालोद की उम्‍मीदवार तबस्‍सुम हसन ने भाजपा की प्रत्‍यशी मृगांका सिंह को शिकस्‍त दी थी। तबस्‍सुम हसन को सपा का भी समर्थन मिला था। इस बार यह सीट गठबंधन की तरफ से सपा के खाते में गई है। रालोद भी इस सीट पर दावा कर रही थी लेकिन यह सपा के पास ही रही। बताया जा रहा है क‍ि तबस्‍सुम हसन यहां से दावेदारी कर रही है। उनके बेटे कैराना विधायक नाहिद हसन अपनी मां को टिकट दिलाने के लिए पैरवी कर रहे हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से मृगांका सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

कैराना लाेकसभा क्षेत्र में विधानसभा

- कैराना
- थानाभवन
- शामली
- नकुड़

- गंगोह

Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार