शामली

लोकसभा चुनाव 2019 : वेस्ट यूपी में इस तारीख को डाले जाएंगे वोट, अधिकारी तैयारियों में जुटे, देखें वीडियो

प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया, तो वहीं राजनीतिक दलों को भी चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
less than 1 minute read
Mar 12, 2019
evm
लोकसभा चुनाव 2019 : वेस्ट यूपी में इस तारीख को डाले जाएंगे वोट, अधिकारी तैयारियों में जुटे, देखें वीडियो

शामली। देशभर में आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही सरकारी मशीनरी अब एक्टिव मोड में नजर आने लगी है। आने वाली 11 अप्रैल को कैराना समेत वेस्ट यूपी की सीटों पर मतदान होने हैं, जिसकी तैयारी भी जिला प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया, तो वहीं राजनीतिक दलों को भी चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।

आपको बता दें कि कैराना लोकसभा सीट पर 18 मार्च से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिसमें प्रचा जमा करने की अंतिम तारीख 25 मार्च तय की गई है। वहीं 28 मार्च को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन होगा, जिसके बाद कैराना लोकसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं लोकसभा चुनाव में पहली बार किसी भी तरह की शिकायत सुझाव और सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 मुहिया कराया गया है, जो एक तरह से कंट्रोल रुम का का कार्य करेगा ।

साथ ही मॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन अगर कहीं हो रहा है तो उसकी शिकायत सी- विजन ऐप पर की जा सकेगी। शिकायत दर्ज कराते समय जीपीएस ऑन होना भी जरूरी होगा, ताकि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। यही नहीं, चुनाव आयोग की तरफ से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि जैसे ही कंट्रोल रूम को शिकायत मिलेगी, तो उसके 15 मिनट के अंदर स्क्वायड मौके पर पहुंचेगा। जिसकी रिपोर्ट एसडीम को करनी होगी।

Updated on:
13 Mar 2019 03:32 pm
Published on:
12 Mar 2019 06:37 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर