शामली

Lockdown के बीच दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह लिए सात फेरे, हर तरफ हो रही चर्चा

Highlights: -लॉकडाउन में इस शादी के लिए दूल्हा पक्ष ने प्रशासन से अनुमति ली थी -बारात में मात्र पांच लोगों के जाने की अनुमति मिली थी -रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई
less than 1 minute read
Apr 18, 2020
demo.jpg

शामली। कोरोना वायरस के चलते जहां दुनियभर में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं जनपद में मुंह पर मास्क, हाथों पर सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन कर दूले-दुल्हन ने सात फेरे लिए। बारात में भी सिर्फ तीन लोग शामिल हुए। लॉकडाउन में हुई यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

दरअसल, शामली के गांव ताना निवासी सूरज की शादी शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी स्वाति के साथ हुई। लॉकडाउन में इस शादी के लिए दूल्हा पक्ष ने प्रशासन से अनुमति ली थी। बरात में मात्र पांच लोगों के जाने की अनुमति मिली थी, लेकिन बरात लेकर सिर्फ दूल्हा, उनके पिता रामबीर और कार ड्राइवर पहुंचे। रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी के दौरान दूल्हा - दुल्हन ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। साथ ही मुंह पर मास्क और हाथों में सैनिटाइजर का इस्तेेमाल किया। दुल्हन पक्ष से भी परिवार के जरूरी लोग ही शामिल हुए और उन्होंने भी मुंह पर मास्क लगाया।

शादी संपन्न कराने वाले श्यामलाल पंडित का कहना है कि शादी में लॉकडाउन के नियमों का पालन किया गया है। दूल्हा सूरज ने बताया कि प्रशासन ने पांच लोगों की परमिशन दी थी, लेकिन वे तीन लोग ही गए थे। फेरे लेने के समय सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। दुल्हन स्वाति का कहना है कि उन्होंने अपनी शादी में लॉकडाउन का पालन किया है।

Updated on:
18 Apr 2020 12:52 pm
Published on:
18 Apr 2020 12:33 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर