3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखी पहल: सड़क पर बनाई गई ऐसी पेंटिंग, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Highlights: -कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ाई गई है -प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को जगरूक किया जा रहा है -शामली में जिलाधिकारी के आदेश पर सड़क पर पेंटिंग बनाई गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Apr 2020, 12:20 PM IST

screenshot_from_2020-04-18_12-09-45.jpg

शामली। डीएम के आदेश पर जनपद के गांव टिटौली व कैराना-कांधला मार्ग पर ऊंचागांव में ब्लॉक की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर पेंट से लिखवाया गया है। इसके माध्यम से लोगों से रोड पर न निकलने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : फंक्शन के लिए मिले रुपयों से 15 हजार लोगों को खिलाया जाएगा खाना

दरअसल, कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ाई गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जान है तो जहान है। अब इसी पर मार्गों पर पेंट से लिखवाया जा रहा है। गुरुवार को डीएम जसजीत कौर के आदेश पर खण्ड विकास कार्यालय की ओर से कैराना-कांधला मार्ग पर ऊंचागांव में सड़क पर पेंटिग कराई गई है। इसमें लिखा है- कोई रोड पर न निकले, जान है तो जहान है।

यह भी पढ़ें: हॉटस्पॉट की निगरानी कर रहा ड्रोन अचानक लापता होने से मचा हड़कंप

अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे का उद्देश्य यही है कि लोगों को जागरूक किया जा सके। वहीं, ब्लॉक कर्मचारियों की ओर से ऊंचागांव के ग्रामीणों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की भी अपील की गई। एडीओ वसीम अहमद ने बताया कि शामली-कैराना-पानीपत रोड, कैराना-झिझाना रोड व ब्लॉक के टिटौली गांव में भी मार्ग पर पेंट के माध्यम से ये लिखवाया जाएगा। इससे लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश