शामली

सिपाही की हत्‍या: मौत से पहले सिपाही ने मंगेतर से बहुत देर तक की थी ये बातें- देखें वीडियो

मेरठ के फलावदा कस्‍बे की चौकी पर तैनात सिपाही की हत्‍या का मामला, 21 जनवरी को होनी थी शादी
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2019, 10:38 AM IST
shamli
सिपाही की हत्‍या: मौत से सिपाही ने मंगेतर से बहुत देर तक की थी ये बातें

शामली। तीन साल से मेरठ में ड्यूटी कर रहे यूपी पुलिस के जवान अंकुर की शुक्रवार सुबह गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार सुबह अंकुर का शव मेरठ से शामली स्थित उसके गांव मंगलोरा पहुंचा। शव घर पर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में यमुना बांध पर सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में मेरठ और शामली पुलिस शामिल हुई। सिपाही अंकुर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही गांव में भी गम का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस के शुरुआती जांच में पता चला है क‍ि अंकुर ने मौत से पहले अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। उसकी शादी 21 जनवरी को होनी थी। जबकि 15 जनवरी को वह छुट्टी पर घर जाने वाला था।

पहली पोस्टिंग हुई फलावदा से

मूल रूप से जनपद शामली के गांव मंगलोरा के रहने वाला अंकुर पुत्र राजकुमार वर्ष 2015 में यूपी पुलिस की परीक्षा पास कर भर्ती हुआ था। इसके बाद उसने ट्रेनिंग की। अंकुर की सबसे पहली पोस्टिंग वर्ष 2016 में मेरठ के थाना फलावदा में हुई थी। अंकुर कस्बा चौकी पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान अंकित की शादी उसके परिजनों ने शामली जनपद के गांव हसनपुर निवासी रामधन की पुत्री से तय कर दी थी। अंकुर की बारात 21 जनवरी को गांव मंगलोरा से हसनपुर में जानी थी, लेकिन शादी से 10 दिन पहले ही अंकुर की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इससे खुशियों से भरे घर में मातम मच गया।

मंगेतर से की थी बात

बताया जा रहा है क‍ि अंकुर मौत से पहले अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। उसकी फोन कॉल डिटेल में यह पता चला है। अब अंकुर की मौत को लेकर पुलिस भी विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मंगेतर से बात करने के कुछ देर बाद हुई अंकुर की मौत अपने आप में कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।

सुबह हुआ अंतिम संस्‍कार

वहीं, शनिवार सुबह करीब 8 बजे सिपाही का शव उसके पृतक गांव मंगलोर पहुंचा। शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो लोगों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अंकुर के घर पर पहले से ही मौजूद थी। सिपाही अंकुर की अंतिम यात्रा में मेरठ और शामली पुलिस के साथ ही गणमान्य लोग भी शामिल रहे। अंकुर का अंतिम संस्कार गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित यमुना बांध पर किया गया।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा