शामली

मुस्लिम युवक को भगवान राम ने दिए दर्शन तो धर्म परिवर्तन कर शहजाद से बन गया संजू

शामली के हरेंद्र नगर निवासी शहजाद पुत्र गफ्फार ने धर्म परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिया

2 min read
Nov 02, 2018
मुस्लिम युवक को भगवान राम ने दिए दर्शन तो धर्म परिवर्तन कर शहजाद से बन गया संजू

शामली. शहर में धर्म परिवर्तन का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले युवक ने बताया कि उसे सपने में भगवान राम के दर्शन हुए तो उसने एक बेटे के साथ मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। जबकि उसकी पत्नी व बच्चे धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें

डॉ. कुमार विश्वास ने बांधे यूपी पुलिस की तारीफो के पुल, जानिये क्या है मामला

दरअसल, शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरेंद्र नगर निवासी शहजाद पुत्र गफ्फार ने धर्म परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र के अनुसार, शहजाद ने अपना नाम बदलकर संजू राणा रख लिया है। उसने लिखा कि उसके पूर्वज सदियों पहले हिन्दू धर्म त्याग कर मुस्लिम हो गए थे। इसके बाद भी उसकी आस्था हिन्दू धर्म में रही। इसलिए उसने बिना किसी दबाव और जबरदस्ती के इस्लाम धर्म को त्याग कर दोबारा हिन्दू धर्म अपना लिया है। उसने अपने एक बेटे समर राणा का नाम शेखर राणा रख दिया है। जबकि पत्नी और नौ साल के बेटे ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया है।

सपने में आए भगवान राम

शहजाद के मुताबिक वह 2 माह पहले हिमाचल प्रदेश के मनाली में घूमने के लिए गया था। जहां उसने एक प्राचीन मंदिर में मत्था टेक कर मन्नते मांगी थी। शहजाद के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसको सपने में भगवान राम दिखाई दिए। शहजाद ने बताया कि भगवान राम ने सपने में उससे बातचीत भी की इस दौरान उसने अपनी मानसिक दशा के बारे में भी बताया। इसके बाद से शहजाद भगवान राम का दीवाना हो गया और उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की ठान ली। अब उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है।

पत्नी व एक बेटे ने किया इनकार

शहजाद के धर्म परिवर्तन करने के बाद जब उसने अपनी पत्नी व एक अन्य बेटे से धर्म परिवर्तन के लिए कहा तो उन्होंने धर्म बदलने से इनकार कर दिया, जबकि उसके एक बेटे ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहजाद से संजू बने एक युवक ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का शपथ पत्र दिया है, जिसको कार्रवाई के लिए एसपी दिनेश कुमार के पास भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

जामा मस्जिद के पास सरेआम हुई फायरिंग के बाद मची भगदड़, दुकान बंद कर भागे दुकानदार, एक युवक गंभीर

Published on:
02 Nov 2018 09:21 am
Also Read
View All