शामली

Shamli: लोगों में नहीं दिख रहा कोरोना का खौफ, Social Distancing की जमकर उड़ा रहे धज्जियां

Highlights: -कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन घोषित है -लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही है -बावजूद इसके लोग इसका जमकर उल्लंघन कर रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2020, 1:06 PM IST
screenshot_from_2020-04-08_12-58-00.jpg

शामली। कोराना के संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंस है। यह बात सरकार द्वारा लगातार लोगों को बताई जा रही है। जिसके चलते शासन व प्रशासन द्वारा लोगों से सोशल डिस्टेंस रखने के लिए अपील की जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं जो इन बातों का ध्यान न रखकर अभी भी मनमानी करने में लगे हुए हैं। जिससे उन्हें तो खतरा है ही, साथ ही आसपास के लोगों को भी कोरोना वायरस का खतरा बढ़ जाता है।

ताजा मामला शामली जिले के हनुमान रोड स्थित मेडिकल मार्केट और शहर के बैंकों का है। जहां सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही है। यहां मेडिकल स्टोर पर कुछ इस तरह से दवाई खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। इन लोगों को ना तो अपनी जान की परवाह है और ना ही मेडिकल स्टोर संचालक को संक्रमण रोग का खतरा है। इनको तो दवाई खरीदनी है बस।

दूसरा मामला शामली शहर के इलाहाबाद बैंक और कारपोरेशन बैंक का है। यहां भी सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के खाते में भेजे गए एक हजार रुपए और जनधन योजना के खाते में भेजे गए पांच सौ रुपए की धनराशि को निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है, लेकिन एक हजार और पांच सौ रुपए के लालच में यह लोग कहीं संक्रमण रोग कोरोना वायरस की चपेट में ना जाए, क्योंकि यहां सोशल डिस्टेंस की किसी को कोई परवाह नहीं है।

इस मामले में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में लगातार लोगों को कोरोना वायरस के मद्देनजर जागरूक किया जा रहा है। अपील की जा रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। मार्केटों का लगातार निरिक्षण किया जा रहा है को सोशल सामान खरीदते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए भी कहा जा रहा है।

Updated on:
8 Apr 2020, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़