22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown के दौरान किराए के मकान में गुपचुप आकर रहने लगे आठ लोग, स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर मच गई अफरातफरी

Highlights मेरठ के पॉश इलाके पांडव नगर का आया मामला सामने अचानक आए लोगों से आसपास के लोगों की बढ़ी परेशानी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों ने शुरू की जांच  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 12:43 PM IST

meerut

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान मेरठ के थाना सिविल लाइन इलाके की पॉश कालोनी पांडव नगर में एक मकान में इन लोगों के आने की जानकारी जैसे ही मोहल्लेवासियों को लगी। उनकी परेशानियां बढ़ गई। मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद को दी। पार्षद ने थाना पुलिस और मेडिकल कालेज कोरोना हैल्पलाइन में फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने जब मकान में बंद लोगों से बाहर आने के लिए कहा तो कमरे के भीतर से लोगों ने बाहर आने से मना कर दिया। इसके बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। मकान में आए लोगों की संख्या आठ है। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर इन लोगों को बाहर निकालकर जांच के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः अति उत्साह में की गई आतिशबाजी से बढ़ गया प्रदूषण, करीब तीन गुना खराब हुई वायु की गुणवत्ता

थाना सिविल लाइन के पांडव नगर में यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा वीके देशवाल का मकान है। उन्होंने अपना मकान किराएदारों को दे रखा है। ये किराएदार गैस गेल कंपनी में पाइपलाइन डालने का काम करते हैं। बताया जाता है कि गत मंगलवार की देर रात मकान में अचानक से 8 और लोग आ गए। इन लोगों को आते हुए मोहल्ले के कुछ लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह सैनी को दी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में राशन वितरण के दौरान दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल

क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड दारोगा ने मकान किराए पर दे रखा है। जिन लोगों को मकान दिया है वे विशेष समुदाय से हैं और बंगाल के रहने वाले हैं। ये लोग गेल गैस कंपनी में काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद से काम बंद हैं इसलिए ये लोग यहां पर रह रहे हैं। इनके यहां पर आज देर रात 6-8 लोग गुपचुप तरीके से आ गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है कि कहीं ये लोग कोरोना संक्रमित न हो। इसलिए इसकी जानकारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दरवाजा खुलवाया और सभी लोगों की जांच करने के बाद उनको अपने साथ ले गई। मकान को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग