22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में राशन वितरण के दौरान दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल

Highlights मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा का मामला अपने पक्ष के लोगों को राशन देने पर हुआ था विवाद पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया, फोर्स तैनात      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2020, 3:03 PM IST

meerut

मेरठ। जिले के एक गांव में राशन वितरण के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। संघर्ष के बाद राशन वितरण का कार्य कर रहे कर्मचारी भी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: यूपी के इस जनपद में दो दिन में आयी 94 निगेटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

घटना थाना किठौर के गांव कायस्थ बड्ढा की है। जहां पर राशन वितरण का कार्य चल रहा था। इस दौरान दो पक्षों में जोरदार कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। देखते ही देखते दर्जनों राउंड फायरिंग हो गई। मारपीट व पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने फायरिंग की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ेंः अति उत्साह में की गई आतिशबाजी से बढ़ गया प्रदूषण, करीब तीन गुना खराब हुई वायु की गुणवत्ता

कायस्थ बड्ढा में राजू, तैमूर व अफसाना के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। सोमवार शाम लगभग आठ बजे राजू की दुकान पर रियाज प्रमुख प्रतिदिन की तरह राशन वितरण कर रहा था। एसओ किठौर रोजंत त्यागी ने बताया कि लोगों का आरोप था कि रियाज अपने पक्ष के लोगों को राशन दे रहा था। इसको लेकर सुभान पक्ष व रियाज पक्ष में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव व फायरिंग हुई। बताया कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन शिकायत की, जिसके बाद लोग सोमवार को दुकान पर आए और हमला बोल दिया। इससे उनके पक्ष के अलीम, आरिफ, ताहिर, मुन्नी व रिहान घायल हो गए। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ेंः Lockdown: राशन के लिए चक्कर काट रहे ग्रामीण, जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों के सामने जताया आक्रोश

सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा का कहना है कि कायस्थ बड्ढा में राशन वितरण को लेकर पथराव व हवाई फायरिंग हुई है। पांच लोग घायल हुए हैं। दो लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संघर्ष की सूचना पर कई थानों का फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर मामला शांत किया और पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग