22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: यूपी के इस जनपद में दो दिन में आयी 94 निगेटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Highlights मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 जनपद में संक्रमित मरीजों में शामिल 12 जमाती पहले संक्रमित की ससुराल के आसपास जांच जारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2020, 11:07 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ जिले के लिए काफी राहत भरी खबर है। पिछले दो दिन से जिले के लोगों की आ रही सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोगों ने भी राहत की सांस ली है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रण में किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रात 71 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी सैंपल लेने का काम जारी है।

यह भी पढ़ेंः अति उत्साह में की गई आतिशबाजी से बढ़ गया प्रदूषण, करीब तीन गुना खराब हुई वायु की गुणवत्ता

कोरोना संक्रमण से मेरठ जिले को लगातार दूसरे दिन बड़ी राहत मिली है। जबकि कोरोना मरीजों के संपर्क के 71 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले रविवार को 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस तरह दो दिन में मेरठ जिले के 94 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अब भी 50 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार तक मेरठ जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 32 पहुंच गई थी, जिसमें 12 जमाती शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिलाओं ने दीये जलाकर संकल्प में की भागीदारी, कहा- एकजुटता से कोरोना से मुक्ति पाने में मिलेगी सफलता

उसके बाद जमातियों के संपर्क के सरधना, मवाना और मेरठ के लोगों की जांच हुई। रविवार रात तक 85 सैंपल लिए गए। सोमवार को 85 में से 71 सैंपल की मेडिकल कालेज की लैब में जांच हो सकी। जांच में सभी 71 सैंपल निगेटिव पाए गए। 14 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। 36 सैंपल वेटिंग में हैं। इस तरह 50 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी है। हालांकि दो दिनों में 94 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने से मेरठ जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि अभी शास्त्रीनगर का सेक्टर 13 और उससे सटे हुए इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग