शामली

Video: तरबूजों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे ऐसी चीज, कीमत है 4.5 करोड़, पुलिस भी रह गई हैरान

Highlights: -पूरा मामला जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडोली चेकपोस्ट का है -डीसीएम में तरबूज की खेप के बीच में स्मैक छिपाकर पंजाब और चंडीगढ़ सप्लाई की जा रही थी -झिंझाना पुलिस ने चेकपोस्ट पर टीम बनाकर चैकिंग कराई
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 3:57 PM IST
screenshot_from_2020-06-06_15-40-42.jpg

शामली। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से करीब 4.5 करोड़ की स्मैक बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस का कहना है कि तस्कर डीसीएम में तरबूज की खेप के बीच स्मैक ले जा रहे थे। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।

दरअसल, पूरा मामला जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडोली चेकपोस्ट का है। जहां एसपी द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर यूपी के बरेली से डीसीएम में तरबूज की खेप के बीच में स्मैक छिपाकर पंजाब और में चंडीगढ़ सप्लाई के लिए जा रहे है। जिसपर झिंझाना पुलिस ने चेकपोस्ट पर टीम बनाकर चैकिंग कराई। इस दौरान एक डीसीएम को बॉर्डर पर रोककर उसकी तलाशी ली गई तो तरबूज की खेप के बीच से करीब 4.5 किलो स्मैक का एक पैकेट बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चालक और परिचालक को भी गिरफ़्तार कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके नाम शाहबाज और दानिश है। जो 50 हजार रुपए के लालच में बरेली से स्मैक को लेकर के पंजाब में सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कैंटर में तरबूज केवल इसलिए लादे थे कि किसी को कोई शक ना हो। फिलहाल पुलिस ने तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इनके तार किसी बड़े ड्रग्स तस्कर नेटवर्क से जुड़े हैं।

Updated on:
6 Jun 2020, 3:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा