26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह की फिक्स, प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दे दी जान

Highlights: -15 दिन बाद युवती की होनी थी शादी -पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा -पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2020, 2:19 PM IST

img-20200606-wa0015.jpg

बुलंदशहर। कोरोना काल में एक प्रेमी युगल द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया क्योंकि प्रेमिका का विवाह उसकी मर्जी के विरुद्ध तय कर दिया गया था। पुलिस ने प्रेमी युगल के पेड़ से शवों को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच में जुटी गई है।दरअसल, मामला बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र का है। जहां पेड़ पर लटके मिले शव छतारी की ही रहने वाली दलित युवती और उसके प्रेमी के हैं ।

यह भी पढ़ें : 7 अस्पतालों ने एडमिट करने से किया इंकार, गर्भवती ने एंबुलेंस में तोड़ा दम, बच्चे की भी गर्भ में ही मौत

बताया जा रहा है कि ये दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। मगर इनके परिजनों इसके खिलाफ थे। पुलिस की मानें तो युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था और 15 दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। जो उसको मंजूर नहीं थी। बताया जा रहा है कि इससे आहात होकर दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया और पेड़ पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेमी युगल की आत्महत्या का है, इसीलिए अभी तक दोनों के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: पुलिस को इनामी बदमाश की थी तलाश, वह अब इस तरह हुआ गिरफ्तार

इस मामले में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छतारी थाना क्षेत्र के अंबेडकर गांव में देर रात एक युवती और युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है दोनों का प्रेम प्रसंग था और लड़की की 15 दिन बाद शादी भी होनी थी। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है अब जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में लड़के के भाई ने बताया कि सुबह जब हमें भाई घर पर नहीं मिला तो हमने ढूंढा और सुबह को दोनों यह पेड़ पर लटके हुए मिले मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग