शामली

हाेली पर हुआ था हुड़दंग, अब सामने आया वीडियो ताे पुलिस ने 9 काे किया गिरफ्तार 6 की तलाश

Highlights हाेली पर हुड़दंग का अब वायरल हुआ था वीडियो पुलिस ने 9 लाेगाें काे किया है गिरफ्तार 6 फरार

2 min read
Mar 16, 2020
shamli

शामली Shamli. हाेली पर हुड़दंग का एक वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस वीडियो में दिखाई दे रहे 9 लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया है जबकि 6 की अभी भी तलाश की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाइ पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दलअसल, होली पर्व पर हुड़दंगियों का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 10 से 15 लोग एक बाइक सवार युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने बेल्ट व थप्पड़ों से बाइक सवार युवक की जबरदस्त पिटाई की है। बाइक सवार युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह इन पीटने वाले युवकों के हुड़दंग में शामिल नहीं हाे रहा था।

वीडियो में देखने से पता चलता है कि, यह युवक हुड़दंग कर रहे युवाओं के बीच से निकल रहा है, इसी दाैरान आराेपी युवक इसे चारों ओर से घेर लेते हैं। इसके बाद सभी मिलकर युवक काे पीटते हैं। वीडियों में देखने से यह भी पता चलता है कि, हुड़दंगी इस युवक काे बुरी तरह से पीटते हैं। मारपीट का यह वीडियो पास के ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो जाता है। हुड़दंगी युवक की पिटाई कर फरार हो जाते हैं।

अब यह वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है। वीडियो के वायरल हाेने के बाद शामली पुलिस भी हरकत में आ गई। वायरल हाे रहे वीडियो के आधार पर पुलिस ने आराेपियाें की तलाश शुरु कर दी। कुछ लाेगाें काे बस इस सही माैके का इंतजार था और उन्हाेंने पुलिस काे पूरी कहानी बताते हुए सभी की पहचान खाेल दी।

इस पर पुलिस ने कुल 9 हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि छह अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी काे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
16 Mar 2020 05:00 pm
Also Read
View All