6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur: कानून मंत्री के पीछे दौड़ी महिला अधिकारी, जानकर सबने की तारीफ

Highlights एक दिवसीय दौरे पर Rampur पहुंचे थे कानून मंत्री बृजेश पाठक करीब 296 करोड़ रुपये में होगा आजम खान के गढ़ रामपुर का विकास बृजेश पाठक ने अफसरों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Mar 2020, 4:24 PM IST

vlcsnap-2020-03-16-16h04m46s485.png

रामपुर। सपा सांसद (Samajwadi Party MLA) आजम खान (Azam Khan) के गढ़ रामपुर (Rampur) पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक के हाथ धुलाने को लेकर महिला जिला विकास अधिकारी ने दौड़ लगा दी। दौड़ लगाने के बाद डीडीओ कमलेश सचान ने कानून मंत्री के हाथ धुलाए। बृजेश पाठक ने रविवार (Sunday) को अफसरों संग बैठक कर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विकास कार्यों के खर्च के लिए कुल 295 करोड़ 65 लाख रुपये के रकम के प्रस्‍ताव पास किए गए। इनसे जिले के विकास कार्य कराएं जाएंगे।

यह भी पढ़ें:Coronavirus: दारुल उलूम ने मुसलमानों से यह दुआ करने की अपील की, छात्रों को कमरों में रहने का कहा गया

सैनिटाइजर से साफ कराए हाथ

दरअसल, कानून मंत्री एक दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे थे। जिले के सभी अधिकारी विकास भवन पहुंचे। इस दौरान डीडीओ कमलेश सचान हाथ में सैनिटाइजर लेकर कानून मंत्री के पीछे- पीछे दौड़ीं। उन्होंने यह कोशिश की कि मीटिंग हाल में पहुंचने से पहले कानून मंत्री के हाथ धुला दिए जाएं। उनकी यह कोशिश रंग लाई और मीटिंग में पहुंचने से पहले कानून मंत्री के हाथ सैनिटाइजर से धुला दिए गए। महिला अधिकारी के इस कार्य की वहां मौजूद सभी लोगों ने तारीफ की।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: पत्‍नी को मोबाइल देकर भेज दिया दिल्‍ली और गर्लफ्रेंड को लेकर निकल पड़ा कार में

ओपन जिम की तारीफ की

समीक्षा बैठक खत्म करने के बाद कानून मंत्री सैदनगर ब्लाक के गांव दिलपुरा गए, जहां पर उन्होंने ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के लोग ही अपने शरीर को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए पैसा खर्च करके कस्बे या शहर में जाकर जिम ज्‍वाइन करते थे लेकिन अब इस गांव के लोग और उनके बच्चे फ्री में जिम करेंगे। कानून मंत्री बृजेश पाठक रामपुर में करीब 5 घंटे तक रहे।