6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: पत्‍नी को मोबाइल देकर भेज दिया दिल्‍ली और गर्लफ्रेंड को लेकर निकल पड़ा कार में

Highlights Sihani Gate Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार दोनों के बच्‍चे पढ़ते हैं एक ही स्‍कूल में महिला को 3 लाख रुपये के साथ बुलाया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Mar 2020, 2:08 PM IST

vlcsnap-2020-03-16-11h31m46s395.png

गाजियाबाद। सिहानी गेट (Sihani Gate) पुलिस (Police) ने नौकरीपेशा महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस (Police) ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी पति ने ही गोली मारकर महिला की हत्या की थी। इस साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल थी। पुलिस गिरफ्त में आए शख्‍स का नाम संदीप कौशिक है। एमबीए (MBA) पास संदीप कौशिक रेस्टोरेंट भी चलाता है। उसने अपनी पत्‍नी प्रीति के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें:Coronavirus: Ghaziabad में बन रहा था नकली सैनिटाइजर, इस नाम से बिक रहा है मार्केट में

गुरुवार को मिला था महिला का शव

दरअसल, गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना सिहानी गेट इलाके में गुरुवार को एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान थाना साहिबाबाद (Sahibabad) निवासी रिनी जैन के रूप में हुई थी। रिनी कनॉट प्लेस (Connaught Place) में काउंसलिंग का काम करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि रिनी की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को खुलासा करते हुए संदीप कौशिक और उसकी पत्‍नी की साजिश का पर्दाफाश किया। संदीप कौशिक की पत्नी प्रीति खुद प्रोफेसर हैं। वह भी साजिश में शामिल थीं।

ऐसे हुई मुलाकात

एसएसपी कलानिधि नैथानी (SSP Kalanidhi Naithani) के मुताबिक, संदीप और रिनी के बीच संबंध थे। रिनी का तलाक हो चुका था। वह अपनी मां और बेटे के साथ रहा करती थी। कई वर्ष से दोनों के बीच संबंध चले आ रहे थे। अब रिनी संदीप पर शादी का दबाव बना रही थी। रिनी यह भी कहती थी या तो वह अपनी पत्नी का कत्ल कर दे नहीं तो वह उसको मार देगी। संदीप कौशिक के अनुसार, उसे डर था कि कहीं वह उसकी और उसकी पत्नी की हत्या ना कर दे। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। वारदात से पहले संदीप ने अपना मोबाइल अपनी पत्नी को देकर उसे दिल्ली (Delhi) भेज दिया था, जिससे उसकी लोकेशन दिल्‍ली की मिले। एसएसपी ने बताया कि संदीप की बेटी और रिनी का बेटा डीएलएफ स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल आने-जाने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

यह भी पढ़ें:जेट एरयवेज और गोआईबीबो के चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्यों

रास्‍ते में पी शराब

बुधवार (Wednesday) के दिन संदीप ने रिनी को अपने रस्टोरेंट बुलाया। उससे कहा कि उसका काम मंदा चल रहा है। उसे 3 लाख रुपये चाहिए। रिनी 3 लाख रुपये लेकर वहां पहुंची तो दावत के बहाने संदीप उसको उसकी ही कार में लेकर घूमने निकल पड़ा। रास्‍ते में दोनों ने बीयर पी और राजनगर एक्सटेंशन में सुनसान इलाके में कार ले गए। वहां पर संदीप टॉयलेट के बहाने नीचे उतरा।

ऐसे की वारदात

जब रिनी कार से उतरी तो संदीप ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर वह कार, तीन लाख रुपये और रिनी का मोबाइल लेकर भाग गया। आरोपी ने रिनी की कार के पेपर और मोबाइल हिंडन नदी में फेंक दिए। उसने कार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी दूसरी महिला मित्र के पास खड़ी कर दी। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही कई पार्किंग की तलाशी ली गई। इस दौरान गुलमोहर अपार्टमेंट में कार खड़ी मिली। सीसीटीवी में संदीप की फुटेज भी मिली।