गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम अतुल निवासी मानसरावेर कॉलोनी बम्हेटा (गाजियाबाद), विकास निवासी कायमगंज (फरुखाबाद), विवेक निवासी किरकिचियापुर (औरेया) और सुनील निवासी नंगल हरेरा (मथुरा) हैं। वहीं, वीरेंद्र निवासी मानसरावेर कॉलोनी बम्हेटा (गाजियाबाद) और मकान का मालिक रनपाल सिंह निवासी मानसरावेर कॉलोनी बम्हेटा (गाजियाबाद) फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी वीरेंद्र कुमार की मोहननगर में ओटमैन इंटरनेशनल लैबोरेट्री के नाम से लैब है। कंपनी के नाम से वीरेंद्र अन्य आरोपियों के साथ मिलकर रनपाल के मकान में बिना लाइसेंस के फर्जी सैनीटाइजर बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। छापा मारने वाली टीम में गाजियाबाद ड्रग इंस्पेक्टर पूरन चंद व अनिरुद्ध, बागपत के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर के साथ में कविनगर थाने की पुलिस शामिल रही।