6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CoronaVirus के बढ़ते खौफ से नोएडा और गाजियाबाद में 31 मार्च तक बंद रहेंगे मल्टीप्लेक्स और जिम

Highlights . यूपी सरकार कोरोना को घोषित कर चुकी है महामारी. कोरोना पर काबू पाने के लिए नोएडा और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कसी कमर. होटल और रेस्तरां में साफ-सफाई रखने के भी दिए गए निर्देश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 16 Mar 2020, 9:59 AM IST

theatre-bccl.jpg

नोएडा। #Corona #Virus दुनियाभर में कहर बरपा रहा है। भारत में भी कोरोना के 112 मामले सामने आ चुके है। यूपी सरकार भी कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर है। कोरोना पर काबू पाने के लिए यूपी के नोएडा और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। दोनों जिलों के डीएम ने मॉल के अंदर और बाहर चलने वाले सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इनके अलावा जिम, क्लब और स्विमिंग पूल भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

नोएडा और गाजियाबाद के डीएम ने जनपद में मॉल के अंदर की दुकानें खुली रहेंगी। गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और जिम आदि बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यूपी सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया हुआ है। साथ ही कोरोना के संदिग्ध मरीज आए दिन सामने आ रहे हैं।

नोएडा के जिला अस्पताल में नए 400 बेड का वार्ड किया गया तैयार

मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में 400 नए बेड तैयार किए गए है। सेक्टर—39 स्थित जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग मरीजों पर नजर रख रहा है। अस्पताल में डॉक्टर और अधिकारी शिफ्ट में डयूटी कर रहे है। इसके अलावा जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्तरां और ढाबों पर साफ—सफाई रखने के निर्देश दिए है। तैनात कर्मचारियों को मास्क पहनकर ग्राहकों को खाना परोसने के निर्देश दिए गए हैं।