शामली

यूपी के देसी छोरे ने कर दिखाया कमाल, बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हासिल किया पहला स्थान, देखें वीडियो

Highlights: -प्लेटिनम टीम आयरन चैम्स की ओर से 14वें एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था -जिसमें 70 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था -वेट व हाईट कंपटीशन में उनका प्रथम स्थान आया
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 6:29 PM IST
screenshot_from_2020-01-07_18-23-56.jpg

शामली। दिल्ली में प्लेटिनम टीम आयरन चैम्स की ओर से 14वें एनुअल फंक्शन में 70 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बॉडी बिल्डिंग कंपिटीशन में कैराना के रहने वाले रईस अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।

रईस अहमद ने बताया कि रविवार को दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियन हौज खास में प्लेटिनम टीम आयरन चैम्स की ओर से 14वें एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें 70 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था। वेट व हाईट कंपटीशन में उनका प्रथम स्थान आया। जहां पर विजेता रईस अहमद को कंपटीशन में प्रथम आने पर ट्रॉफी, मेडल व अन्य ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

कैराना के मोहल्ला जेरअंसारियान निवासी वजीर अंसारी के इकलौते बेटे रईस अहमद के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूरे जनपद में उनका स्वागत किया गया। सोमवार को कैराना में उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए रईस ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे जग जाते हैं। जिसके बाद वें अपने फिटनेस के काम में जुट जाते हैं।

उनका कैराना कोतवाली के पीछे जैद फिटनेस जिम के नाम से एक जिम है। जिसमें सैकड़ों युवाओं को फिटनेस की ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं को गलत कामों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना कैराना सहित अपने देश का नाम रोशन करना है।

Updated on:
7 Jan 2020, 6:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़