दरअसल, अपनी जान-माल की रक्षा की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं यह एक परिवार के सदस्य हैं। जो ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में रायपुर बांगड़ क्षेत्र में रहते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिनों पहले कुछ दबंग लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जिसको इनके द्वारा रोकने की कोशिश की गई। जिस पर वह भड़क गए और फिर अपने साथियों को बुलाकर उनके परिवार पर लाठी डंडा से हमला कर दिया और फायरिंग भी की। इसके बाद जब वह भाग रहे थे तो 2 बदमाशों को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।