नोएडा। अगर आप 8 January को bank में किसी काम से जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। कारण, इस दिन बैंक जाने पर आपको बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ सकता है। दरअसल, नोएडा समेत देशभर में अलग-अलग बैंक यूनियन ने बुधवार को हड़ताल (Bank Strike) करने का ऐलान किया है। जिसके चलते ज्यादातर बैंक (Bank) बंद रहेंगे। हालांकि कुछ बैंकों में कामकाज होता रहेगा लेकिन वहां भी बड़े लेन-देन नहीं होंगे।