जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में हजारों की संख्या में सेंटर बनाये गये है। इसी को देखते हुए प्रदेश के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड़ और बागपत में शुक्रवार के दिन इंटरकॉलेज और डिग्री कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वही गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में सेंटर पडऩे की वजह से इंटर कॉलेज बंद रहेंगे।