शामली

डीएम के स्टेनो की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर पांच लाख की लूट

शामली जिले के डीएम जसजीत कौर के स्टेनो आशुतोष सिंघल शहर के मोहल्ला काका नगर में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर में दो बदमाश घुस गए।
less than 1 minute read
Dec 07, 2021
shamli_news.jpg

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काका नगर में डीएम के स्टेनो की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर दो बदमाशों ने पांच लाख लूट लिए। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों को पब्लिक ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में दोनों बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

शामली जिले के डीएम जसजीत कौर के स्टेनो आशुतोष सिंघल शहर के मोहल्ला काका नगर में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर में दो बदमाश घुस गए। घर पर उस समय मौजूद आशुतोष की पत्नी सीमा को बदमाशों ने तमंचा लगाकर कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखें पांच लूट लिए। जब बदमाश घर से निकले। उसी समय उनका बेटा अभय स्कूल से घर पहुंचा। उसने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने तमंचे से फायर किया। लेकिन लोगों ने घेर कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली में बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए पांच लाख रुपए, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आशुतोष ने बताया उन्होंने अपनी एक दुकान हाल ही में बेची है। दुकान के एडवांस के पांच लाख रुपये सोमवार रात को आए थे।

Published on:
07 Dec 2021 07:02 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर