शामली

सावधान! यूपी के इस जिले में हो सकता है टिड्डियों का हमला, डीएम ने कहा— पटाखे फोड़ो

Highlights Locust Attack की जताई आशंका कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने को कहा टीन व ढोल—नगाडे़ बजाने की दी सलाह  
2 min read
• •
Updated: 28 May 2020, 4:02 PM IST
locust_1.jpg

शामली। टिड्डी दल के आक्रमण (Locust Attack) की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डीएम शामली (Shamli DM) ने कृषि विभाग को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को फसलों में कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

फसलों को पहुंचाता है नुकसान

पंजाब (Punjab), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), राजस्थान (Rajasthan) सहित उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विभिन्न जिलों में टिड्डी दल के आने का खतरा बना हुआ है। इसके लिए वेस्ट यूपी (West Uttar Pradesh) के कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। करोड़ों की संख्या में एक झुंड के रूप में यह दल फसलों को भारी नुकसान पहुंचाता है। किसान को इस दल से बचाव हेतु अपने खेतों में आवश्यक कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा गया है। इसके साथ ही चिड़िया व बंदर भगाने के लिये प्रयोग होने वाले तरीको के अपनाने को कहा गया है। साथ ही उनको शाम को टीन व ढोल—नगाडे़ बजाकर और पटाखे फोड़कर टिड्डी दल को भगाने का प्रयास करने को भी कहा गया है।

यह कहा डीएम ने

शामली डीएम जसजीत कौर ने यह भी बताया कि जनपद में अभी इस टिड्डी दल का आगमन नहीं हुआ है। लेकिन किसान को पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसानों को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से उनके द्वारा कृषि विभाग के सभी अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टिड्डी दल के प्रकोप से सुरक्षा हेतु आपदा राहत दल का भी गठन कर लिया गया है, जो किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है।

Updated on:
28 May 2020, 4:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़