शामली

यूपी में 1 लाख का इनामी बदमाश रिहान ढेर, 30 मिनट चली गोलियों की जंग, 90 केस थे दर्ज

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश रिहान को मार गिराया।
2 min read
Feb 06, 2026
एक लाख का इनामी बदमाश रिहान ढेर
एक लाख का इनामी बदमाश रिहान ढेर Source- X

Rehan was killed in encounter: यूपी के शामली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1 लाख रुपए के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर यमुना नहर के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में दो बदमाश मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और रात करीब 12:30 बजे दोनों बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया गया।

सरेंडर के बजाय फायरिंग

पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलीबारी में शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 30 से 35 मिनट तक लगातार मुठभेड़ चली। इस दौरान पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश रिहान को गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अस्पताल में किया गया मृत घोषित

गोली लगने के बाद पुलिस रिहान को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए। रिहान के पास से एक मेड इन इटली पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल मिली है। मारा गया बदमाश रिहान दिल्ली के जाकिर नगर, न्यू ओखला का रहने वाला था। उस पर करीब 90 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। रिहान लंबे समय से पुलिस से भाग रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

फरार बदमाश की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायल सिपाही सुमित बैसला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Updated on:
06 Feb 2026 08:28 am
Published on:
06 Feb 2026 08:28 am
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर