शामली

Exclusive- चार महीने पीछे चल रही है शामली पुलिस, जानिए क्या है मामला

Highlights UP Police समेत सभी विभाग सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव Shamli Police का वेरीफाइड अकाउंट नहीं है अपडेट बिना वेरीफाइड अकाउंट किया जा रहा अपडेट
2 min read
• •
Apr 02, 2020
shamli1.jpg

शामली। यूपी पुलिस (UP Police) समेत सभी विभाग सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। पुलिस भी अपनी हर गतिविधि और जनता से जुड़े निर्देशों को इस पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी देती रहती है। आजकल जब सभी जिलों की पुलिस के ट्वविटर (Twitter) हैंडल कोरोना को लेकर उनकी तैयारियों व लोगोंं को दी जा रही मदद की फोटो या वीडियो से भरे पड़े हैं, तब ऐसे में शामली पुलिस (Shamli Police) का ट्वविटर अकाउंट इन फोटो से नदारद दिखता है। हालांकि, शामली पुलिस का एक और ट्वटिर अकाउंट बना है, जो वेरीफाइड नहीं है। उस पर पुलिस जरूर अपडेट दिख जाएगी।

23 दिसंबर की है आखिरी पोस्ट

शामली पुलिस का वेरीफाइड ट्वटिर अकाउंट @shamlipolice के नाम से है। इस पर लिखा हुआ है कि यह शामली पुलिस का आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट है। यहां पर क्राइम की रिोर्ट न करें। इमरजेंसी में डायल 112 पर कॉल करें। मई 2013 को यह अकाउंट बना है। इस पर शामली पुलिस को करीब 23 हजार लोग फॉलो करते हैं। इस पर नजर डालें तो आखिरी पोस्ट 23 दिसंबर 2019 की नजर आती है। मतलब 23 दिसंबर 2019 के बाद से यह अपडेट ही नहीं हुआ है।

जून 2017 में बना है दूसरा अकाउंट

अब बात करते हैं शामली पुलिस के दूसरे ट्वविटर अकाउंट की। यह @PoliceShamli के नाम से है। शामली पुलिस का यह ट्वटिर हैंडल वेरीफाइड भी नहीं है। इस पर सब वहीं बातें लिखी हुई है। यह शामली पुलिस का आॅफिशियल ट्वटिर हैंडल है। प्लीज यहां पर किसी क्राइम की सूचना न दें। इस पर पूरे हफ्ते 24 घंटों निगरानी नहीं रखी जाती है। आपातकाल की स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें। यह अकाउंट जून 2017 में बना है और इसके फॉलोअर केवल 130 हैं। मतलब यह बन तो काफी पहले गया था लेकिन अपडेट होना अब शुरू हुआ है। इस पर आखिरी पोस्ट 1 अप्रैल की शाम को करीब 6 बजे की गई है।

यह है वजह

इस बारे में जब शामली पुलिस के पीआरओ रामकुमार का कहना है कि जब अयोध्या मामले में फैसला आया था तो चार जिलों के ट्वविटर अकाउंट बंद हो गए थे। इसमें एक शामली भी था। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। तब उनको जवाब मिला था कि जल्द यह अकाउंट दोबारा शुरू करा दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने शामली पुलिस का दूसरा अकाउंट शुरू किया है।

Updated on:
02 Apr 2020 03:41 pm
Published on:
02 Apr 2020 03:33 pm
Also Read
View All