शामली

यूपी के इस जिले में BJP नेता के बेटे ने वर्चस्व के लिए की हर्ष फायरिंग, अब जाना पड़ा जेल

Highlights: -वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरे हुए थी -शामली पुलिस ने आईटी टीम से जांच कराते हुए युवक की शिनाख्त की -फायरिंग करने वाला युवक भाजपा नेता का बेटा बताया गया है
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 1:45 PM IST
screenshot_from_2020-03-14_13-43-12.jpg

शामली। पुलिस वर्चस्व के लिए हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक का होली के दिन हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त करते हुए गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई थीं। इसके बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का बेटा बताया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने जिस युवक का यह तमंचा बताया गया है, उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, शामली झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव ढोकपुरा में होली के दिन तमंचे से फायरिंग करते हुए एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरे हुए थी। जैसे ही मामला शामली पुलिस के संज्ञान में आया तो, तत्काल उन्होंने वीडियो की आईटी टीम से जांच कराते हुए युवक की शिनाख्त के लिए एसपी विनीत जयसवाल ने झिंझाना पुलिस को आदेश दिए और इसके साथ ही पुलिस की दो विशेष टीमों का युवक की गिरफ्तारी के लिए गठन किया।

इसके बाद पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर युवक की पहचान की। युवक की पहचान भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे सुमित चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए हर्ष फायरिंग की थी। युवक एम.टेक फर्स्ट ईयर का छात्र है। इसके बाद पुलिस टीम ने सुमित चौहान और उसके साथी सुरेश पुत्र सुखवीर निवासी गांव अशरफपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों युवकों की सब्जी एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी शामली विनीत जायसवाल का कहना है कि फायरिंग करने वाले और फायरिंग करते समय वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

Updated on:
14 Mar 2020, 1:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा