शामली

दूल्हों ने किया डीजे पर डांस तो मौलाना ने निकाह पढ़ाने से कर दिया इंकार

इमाम ने दूल्हों के नाचने काे बताया इस्लाम विराेधी इमाम के खिलाफ लड़की वालों ने गांव में बुलाई पंचायत
2 min read
Mar 23, 2021
shamli.jpg
दूल्हा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली. दूल्हे ने डीजे पर डांस किया तो माैलाना ने शादी पढ़ाने से ही इंकार कर दिया। मामला शामली के कैराना का है। यहां देश की राजधानी नई दिल्ली से एक साथ दो बारात आई थी। निकाह से पहले बैंड बजाया गया और दूल्हों ने भी साथियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। यह देख मस्जिद के पेश इमाम नाराज हाे गए और उन्हाेंने इस इस्लाम विराेधी बताते हुए निकाह पढ़ाने से ही इंकार कर दिया।

घटना 21 मार्च की है। कैराना नगर के मोहल्ला खेलकला में एक परिवार की दाे बेटियों का निकाह था। दोनों के लिए दिल्ली से बारात आई थी। बारात के साथ डीजे भी लाया गया था। डीजे बजाकर दोनों दूल्हों ने बारातियों के साथ एक गाड़ी के ऊपर चढ़कर डांस किया। बारातियों का जाेरदार स्वागत हुआ और खाना खाने के बाद मोहल्ले की ईदगाह वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी सुफियान से निकाह पढ़ाने का की मांग की गई। इस पर कारी सुफियान ने बारात में डीजे बजाने की बात कहते हुए नाराजगी जताई और निकाह पढ़ाने से साफ इंकार कर दिया।

इससे दूल्हों के चेहरों की हवाईयां उड़ गई। दाेनाें परिवार और बारात में आई बाराती भी दंग रह गए। घंटों तक गहमा-गहमी का महाैल चलता रहा। बाद में देर रात काे एक अन्य माैलाना निकाह पढ़ाने के लिए राजी हाे सके। इतना ही नहीं अगले दिन लड़की पक्ष वालों ने एक पंचायत भी गांव में बुलाई और कारी सुफियान के खिलाफ एतराज जताया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपने खिलाफ हुई पंचायत की बात सुनकर कारी सुफियान ने जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर व मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों को बुला लिया।

इस दाैरान सभी लोगों ने कारी के फैसले के तारीफ की और उनके निर्णय काे जायज ठहराया और कहा कि आगे भी इसी तरह के फैसले लिए जाएंगे। मौलाना ताहिर ने सभी से अपील की है कि अगर किसी ब्याह शादी में डीजे बजा जाए तो कोई भी निकाह न पढाएं। शादी में बजाए गए डीजे पर दूल्हो तथा बारातियों के डांस की वीडियो भी अब साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही है।

Updated on:
23 Mar 2021 03:56 pm
Published on:
23 Mar 2021 10:56 am
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर