
Kuno National Park : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर सामने आई है। ज्वाला की शावक 20 महीने की मादा चीता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, शिकार के दौरान वो घायल हो गई थी। जख्म गहरे लगने के चलते उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल, कूनों के अधिकारियों ने मादा चीता को मृत अवस्था में ही बरामद किया, जिसके चलते विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कूनो के अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
चीता परियोजना के क्षेत्र संचालक द्वारा मीडिया से बातचीत तके दौरान बताया गया कि, सोमवार शाम करीब 6.30 बजे माता चीता ज्वाला की एक 20 महीने की मादा उप-वयस्क चीता जंगल में मृत अवस्था में मिली है। उसे 21 फरवरी 2025 को मां जवाला और 3 शावकों के साथ जंगल में छोड़ा गया था। मृत मादा उप-वयस्क चीता ने उसने अपनी मां को एक महीने से अधिक समय पहले और अपने साथी शावकों को कुछ दिन पहले छोड़ दिया था।
क्षेत्र संचालक ने ये भी बताया कि, मृत्यु का प्राथमिक कारण तेंदुए के साथ संघर्ष प्रतीत हो रहा है। लेकिन, मौत के असल कारण और विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। फिलहाल, कूनो में अब कुल 25 चीते हैं, जिनमें 9 वयस्क (6 मादा और 3 नर) और 16 भारत में जन्में चीते शामिल हैं। सभी स्वस्थ और अच्छी स्थिति में हैं।