MP News: पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के ड्राइवर का वेतन जिला अस्पताल से काटा जा रहा है। ड्राइवर ने इसका जवाब फेसबुक पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट के जरिए दिया।
BJP District President driver salary controversy: भाजपा के जिलाध्यक्ष शशांक भूषण (BJP District President Shashank Bhushan) का ड्राइवर अंकित शर्मा का वेतन श्योपुर जिला अस्पताल से जारी हो रहा है। जबकि अंकित शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां काम कर रहा है।
ये आरोप बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मिश्रालाल बैरवा (BSP Leader Mishralal Bairwa) ने लगाया है। बैरवा ने रविवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए। हालांकि बैरवा ने 2 दिन पहले भी इस तरह के आरोप के साथ फेसबुक पर पोस्ट भी की थी, लेकिन रविवार को उन्होंने जिला अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची के साथ ये आरोप लगाया है।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंकित शर्मा पुत्र मून कुमार शर्मा निवासी वार्ड 8 श्योपुर जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर मल्टी स्किल वर्कर के रूप में कार्यरत है, इसका वेतन भी जिला अस्पताल से ही जारी होता है। लेकिन काम भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां करता है।
बैरवा ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष जैसा आदमी इस तरह का कृत्य कर रहा है, जो सीधे सीधे अनियमितता की श्रेणी में आता है। साथ ही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की मिली भगत भी इसमें साफ नजर आती है, क्योंकि इसकी जगह यदि किसी गरीब आदमी को नौकरी मिलती तो उसका भला होता। बैरवा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। (MP News)
अंकित शर्मा (Driver Ankit Sharma) मल्टी स्किल वर्कर के रूप में कार्यरत है। ये जिला अस्पताल में काम करता है तो सैलेरी भी यहीं से निकलेगी। अब यहां ड्यूटी के बाद वह कहां काम करता है, इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है। हां यदि वह अस्पताल में अपने काम से गायब रहता है तो जानकारी ली जाएगी।- डॉ. आरबी गोयल, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, श्योपुर
अंकित शर्मा मेरा ड्रायवर नहीं है, बल्कि मेरा भतीजा है और उसे अस्पताल की ड्यूटी के काम से जब भी समय मिलता है, तब वह आकर मेरे सोशल मीडिया अकाउंट का काम देख लेता है। वह जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर है, वहां अपने ड्यूटी टाइम के अनुसार पूरा काम करता है। - शशांक भूषण, जिलाध्यक्ष, भाजपा श्योपुर
वहीँ, इस मामले में अंकित शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अंकित ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उसने बसपा नेता पर तंज कसा। अंकित ने लिखा कि 'में अगर अपनी जॉब के बाद कोई व्यक्तिगत काम करूं या परिवार का काम करूं कहीं आऊ जाऊ तो उसे किसी को कोई दिक़्क़त नहीं होनी चाहिए l ना अपनी नेतागीरी को चमकाने के लिए किसी अच्छे छवि वाले व्यक्ति की बदनामी करना ग़लत है l