श्योपुर

बाढ़ पीड़ितों के खाते में CM शिवराज ने डाले 23 करोड़ रुपये, अधिकारियों को दी चेतावनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जिले के बाढ़ पीड़ितों के खाते में एक क्लिक पर 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये हैं।
2 min read
News
बाढ़ पीड़ितों के खाते में CM शिवराज ने डाले 23 करोड़ रुपये, अधिकारियों को दी चेतावनी,बाढ़ पीड़ितों के खाते में CM शिवराज ने डाले 23 करोड़ रुपये, अधिकारियों को दी चेतावनी,बाढ़ पीड़ितों के खाते में CM शिवराज ने डाले 23 करोड़ रुपये, अधिकारियों को दी चेतावनी

श्योपुर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग एव विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावितों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जिले के बाढ़ पीड़ितों के खाते में एक क्लिक पर 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये हैं। पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने से पहले दोनों नेताओं ने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी पीड़ा सुनी, साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि, सरकार उनकी हर संभव मदद के लिये तत्पर है।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से श्योपुर पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को सहायता स्वरूप उनके बैंक खातों में 23 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये बल्कि दोनों नेता खुद बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे उनके नुकसान पर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद प्रदान कराने का आश्वासन भी दिया। पीड़ितों से बतचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जगह पर अधिकारियों की खामियां भी मेहसूस कीं। इसपर तुरंत ही अधिकारियों सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर सर्वे या मदद के मामले किसी की भी लापरवाही सामने आई, तो उनकी खैर नहीं।


'सरकार की पहली प्राथमिकता है'

पीड़ितों से बतचीत से पहले मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय तोमर श्योपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहीं से उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस बात का दुख जताया कि, यहां पूरे सीजन की बारिश एक ही दिन में हो गई। इस वजह से इस इलाके को अधिक तबाही का सामना करना पड़ा। तोमर ने कहा कि, अब हमारी प्राथमिकता है कि, जो लोग बेघर हुए हैं उन्हें फिर से घर दिये जाएंगे। सहायता के तौर पर राहत सामग्री और सर्वे करवाकर नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। मुश्किल की इस घड़ी में सरकार हमेशा जनता के साथ है। उन्होंने ये भी कहा कि, बाढ़ के कारण जो भी सड़कें, फुल पुलिया और बिजली के खंभे और लाइने टूट गई हैं, उन्हें तत्काल ही मरम्मत कार्य शुरु कराया जाएगा।


सर्वे में लापरवाही बर्शदाश्त नहीं करेंगे

यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नगरपालिका के मैरिज गार्डन पहुंचे और बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाकर उनकी समस्याएं सुनीं। यहां से सीएम मानपुर के सरोदा गांव के लिए रवाना हो गए। सरोदा गांव में सीएम ने कहा बाढ़ की खबर मिलने के बाद वो लगातार स्थितियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। बाढ़ ने भारी तबाही की है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। सरकार आपके साथ है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि, सर्वे में कोई भी लापरवाही सामने आई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कलेक्टर शिवम वर्मा से कहा कि, हर घर और खेत पर बैठकर सर्वे कराएं। जब देने वाले हम हैं, तो फिर लिखने वालों का क्या जा रहा है।

ग्राम रोजगार सहायक और सरपंच 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखें वीडियो

Published on:
20 Aug 2021 05:34 am