ये बात तो हम सभी को याद है कि, प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामले तेजी से सामने आने पर 12 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू के तौर पर लॉक डाउन लगा दिया गया था, जो क्रमबद्ध तौर पर 31 मई तक जारी रहा। हालात थोड़े बेहतर होने पर 1 जून से कर्फ्यू में ढील देनी शुरु की गई, जिसके बाद 10 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू को प्रदेश के शहरी इलाकों में प्रभावी रखा गया। इसके बाद बंद रखने या खोलने के संबंध में सरकार की ओर कोई दिशा निर्देश सामने नहीं आए। लेकिन, गुरुवार देर शाम को गृह विभाग की ओर से अब स्पष्ट कर दिया गया है कि, नाइट कर्फ्यू अब भी जारी रहेगा।