श्योपुर

लाड़ली बहनों को हर महीने होगा 250 का फायदा, खाते में बढ़कर आएंगे पैसे

Ladli Behna Yojana: दीपावली से पहले लाडली बहनों के खातों में रविवार को 1250 रुपए की किस्त पहुंची। अगली किस्त बढ़कर आएगी। हर महीने 250 का फायदा होगा।
2 min read
Oct 13, 2025
MP government gave 50 thousand crore rupees to Ladli Behna scheme beneficiaries
लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए- File pic

Ladli Behna Yojana: दीपावली से पहले प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में रविवार को 1250 रुपए की किस्त पहुंची। अगली किस्त 1500 रुपए की मिलेगी। हर महीने 250 का फायदा होगा। सरकार पर करोड़ों का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए 1.26 करोड़ बहनों को 1250 के मान से 1541 करोड़ से ज्यादा रुपए ट्रांसफर किए।

कांग्रेस पर साधा निशाना

Ladli Behna Yojana 29th installment

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग कहते थे कि ये तो चुनावी योजना है। बाद में बंद हो जाएंगी, लेकिन कुछ ही दिन बाद हमारी सरकार को 2 साल होने जा रहे हैं। योजना(Ladli Behna Yojana) चालू है। उन्होंने दोहराया कि भाईदूज के बाद हर महीने 1500 रुपए आएंगे।

ये है हमारा तरीका

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, 1956 में मध्यप्रदेश बना। तब से 2003 तक कांग्रेस की सरकार ने पांच मेडिकल कॉलेज बनाए। भाजपा की सरकार में अब संख्या बढ़कर 32 हो गई है। डेढ़ साल के अंदर आठ कॉलेज लोकार्पित हुए। ये हमारा काम करने का तरीका है। विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद शिवमंगल सिंह भी मौजूद रहे।

Published on:
13 Oct 2025 09:53 am