शिवपुरी

शिवपुरी में परंपरा के लिए खतरों का खेल, गायों के पैरों के आगे लेट जाते हैं ग्रामीण

Unique Cow Tradition : भील समाज की अनोखी परंपरा का आज भी निर्वहन हो रहा है। पांच दिन तक हनुमान मंदिर में रहकर मन्नतधारी ग्रामीण पूजा-अर्चना और उपवास करते हैं। दीपावली के अगले दिन अनोखी रस्म निभाई जाती है।
3 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 5:19 PM IST
Unique Cow Tradition
भील समाज की अनोखी परंपरा (फोटो सोर्स: Patrika)

संजीव जाट की रिपोर्ट

Shivpuri News :मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैराई में दीपावली के अगले दिन भील समाज की एक अनोखी परंपरा निभाई गई। खास बात ये है कि, जितनी शिद्दत से निभाई जाती है, उतनी ही खतरनाक भी है। क्योंक्, मन्नत पूरी होने के बाद ग्रामीण को गोवंश की पूजा - अर्चना करनी होती है, उसके बाद वो एक चिन्हित रास्ते पर लेट जाते हैं और उनके ऊपर से गायों का झुंड गुजर जाता है।

सैकड़ों सालों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन मंगलवार को भी गांव में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान दर्जनों गायों को विशेष रूप से सजाया गया और उनकी पूजा के बाद मन्नत मांगने वाले ग्रामीण उनके गुजरने के लिए गांव के एक चिन्हित रास्ते पर लेट गए। हालांकि, ऐसे करना खुद की जान से खिलवाड़ करना है, लेकिन यहां के ग्रामीणों का विश्वास से है कि, इस परंपरा का निर्वहन करने वाले को कभी कोई चोट तो दूर खरोंच तक नहीं आई है। हालांकि, ग्रामीणों के इस दावे का पत्रिका समर्थन नहीं करता।

पांच दिन तक मंदिर में रहकर करते हैं पूजा-उपवास

ग्रामीणों के अनुसार, खैराई गांव में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। भील समाज के लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर इस धार्मिक परंपरा को निभाते हैं। इसके लिए मन्नत मांगने वाले युवक पांच दिन तक गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में रहते हैं। इस दौरान वे नियमित पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास भी रखते हैं।

गोवंश के सामने प्रकट की जाती है आस्था

भील समाज की अनोखी परंपरा (फोटो सोर्स: Patrika)

मान्यता के अनुसार, मन्नत पूरी होने के बाद दीपावली के दूसरे दिन विशेष आयोजन में भाग लेते हैं। इसमें मन्नतधारी सबसे पहले गोवंश की पूजा करते हैं और फिर गायों के पैरों के नीचे लेटकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

नारियल, फूल और चुनरी से सजाकर निकाली गई गायों की पूजा यात्रा

इस आयोजन के दौरान गायों को विशेष रूप से सजाया जाता है। ग्रामीणों ने गोवंश को नारियल और फूल अर्पित करते हैं। साथ ही, भवानी माता की चुनरी भी चढ़ाई गई। पूजा-अर्चना के बाद गायों को पूरे गांव में घुमाया गया। इसके बाद मन्नत पूरी होने वाले ग्रामीण रास्ते पर एक कतार में लेट गए। कुछ देर में दर्जनों गायों का झुंड उनके ऊपर से गुजरने लगा। इस दौरान ग्रामीण अपनी जगह पर लेटे रहे और गायें उनके ऊपर से गुजर गईं। गायों की दौड़ शुरू होते ही लोगों ने तालियां और जयकारे सुनाई देने लगे, जिसने एका-एक वहां मौजूद हर किसी का उत्साह बढ़ा दिया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिली। इस दौरान समाज के लोग बढ़-चढ़कर आयोजन में शामिल हुए।

पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, आस्था के साथ निभाते हैं रस्म

भील समाज की अनोखी परंपरा (फोटो सोर्स: Patrika)

ग्राम खैराई में भील समाज के लोग इस परंपरा को वर्षों से निभाते आ रहे हैं। ग्रामीण इसे अपनी धार्मिक आस्था और मान्यता से जोड़कर देखते हैं। दीपावली के दूसरे दिन होने वाले इस आयोजन में गांव के लोगों की भागीदारी रहती है। समाज की ये परंपरा सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि गोवंश के प्रति सम्मान, संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व का संदेश भी देती है। आधुनिकता के दौर में भी इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बने हुए हैं।

Updated on:
9 Nov 2026, 5:19 PM IST
Published on: