
BJP MLA Video Viral- मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) इस वीडियो में एक महिला, जो पानी की समस्या लेकर आई महिला को पानी की बोतल देकर चलते बनते है। वह महिलाओं का हसते हुए बुंदेली में कहते है कि 'मोए वोट नही दोगी तो कौन को दोगी।' यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। यह वीडियो शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है जब विधायक शनिवार को दौरे पर थे। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब प्रीतम लोधी के बयानों ने सुर्खियां बनाई हो। हालही में उन्होंने मंच से एक चंबल के डाकू को अपना भाई बता दिया था।
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी शनिवार को पिछोर क्षेत्र के दौरे पर थे। एक गांव में जब विधायक लोधी अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कार में सवार होकर निकल रहे थे। तभी कुछ महिलाओं व पुरूषों ने विधायक को रोक लिया। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि वह कई दिनो से बिजली और पानी के लिए परेशान है। इस पर विधायक ने कहा कि 'तुम तो लाड़ली बहना हो, वह यह सभी काम करा देंगे।' जिस पर महिलाएं बोली कि काम करा दोगे तो हम तुमको वोट देंगे। इस पर विधायक ने बुंदेली में कहा कि 'मोए वोट नही दोगे तो किसको वोट दोगे'…. इसका अर्थ यह कि मुझे वोट नहीं दोगे तो फिर किसे दोगे।
इसके बाद जब किसी महिला ने पानी की गंभीर समस्या बताई तो विधायक लोधी ने अपनी कार में से एक पानी की बोतल निकालकर महिलाओं को दी जिस पर मौके पर मौजूद लोग पानी की बोतल देखकर बोले कि इससे क्या होगा और सभी लोग हंसने लगे। फिर एक ग्रामीण ने विधायक से यह भी बोला कि उनके गांव में दो महिनो से डीपी खराब पड़ी तो विधायक बोले सभी काम करा देंगे। इसके बाद विधायक वहां से अपनी कार से आगे के लिए रवाना हो गए।
वायरल वीडियो को लेकर जब पत्रिका के रिपोर्टर ने विधायक प्रीतम लोधी से बात कि तो उन्होंने कहा कि मैं शनिवार को पिछोर क्षेत्र के दौरे पर गया था। यह घटनाक्रम किस गांव का है। यह ठीक से ध्यान नही है। महिलाओं व कुछ लोगों ने बिजली व पानी की समस्या बताई थी। मैंने उनसे बोल दिया तुम्हारी समस्याओं का हल हो जाएगा। मैं तो हर रोज अपनी विधानसभा में जाकर लोगों से मिलता हूं। मोदी और लोधी कभी छुट्टी नही लेते और रोज काम करते है।