शिवपुरी

Shivpuri Car Accident: बेटी को विदा कर लौट रहे परिवार की कार का एक्सीडेंट, हाईवे से दूर जाकर पलटी

Car Accident: शिवपुरी की होटल में हुई शादी के बाद वापस लौट रहा था परिवार, कार सवार लोगों को आईं चोटें, अस्पताल में भर्ती।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 6:28 PM IST
shivpuri car accident
family car overturns after daughter wedding farewell, घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार (Source-Patrika)

Shivpuri Car Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उतकर कई फीट दूर जाकर पलट गई। हादसे के वक्त कार में परिवार सवार था और कार सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार बेटी की शादी के बाद उसे विदा कर अपने गांव पोहरी लौट रहा था तभी रास्ते में ये हादसा हुआ। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए हैं।

बेटी को विदा कर लौट रहा था परिवार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पोहरी निवासी बल्लू श्रीवास्तव की बेटी की शादी गुरुवार को शिवपुरी के एक होटल में आयोजित हुई थी। शुक्रवार को बेटी की विदाई हुई और इसके बाद बल्लू श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ कार से पोहरी अपने निवास लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी-पोहरी हाइवे पर मारोरा अहीर गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और हाइवे से उतरकर कई फीट दूर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार बल्लू श्रीवास्तव व उनके परिवार के सभी सदस्य घायल हुए हैं। राहत की बात ये है कि इस बड़ी दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मदद की और सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। हादसे में घायल हुए लोगों का शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है, अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान के बाद ही हादसे का कारण पता चल पाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही बल्लू श्रीवास्तव के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे।

Updated on:
27 Nov 2026, 6:28 PM IST
Published on: