शिवपुरी

एमपी में होली पर ड्यूटी के दौरान ASI की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

MP News: एसपी कोठी पर तैनात एएसआई के सीने में दर्द उठने पर तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

less than 1 minute read
asi dies of heart attack during holi day duty

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में होली पर ड्यूटी के दौरान एक ASI की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को 58 वर्षीय एएसआई कल्याण सिंह रजक होली के दिन एसपी कोठी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ गई, तुरंत साथी पुलिसकर्मी एएसआई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण कर एएसआई को मृत घोषित कर दिया। एएसआई की मौत से पुलिस महकमे में शोक है।

ये भी पढ़ें

घर की छत पर मिले युवक-युवती के शव, पास में मिली प्रेग्नेंसी किट

ड्यूटी के दौरान एएसआई की मौत

शहर के पटेल नगर निवासी कल्याण सिंह रजक (58) पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर पदस्थ थे। कई महीनों से उनकी ड्यूटी एसपी कोठी पर थी। रोज की तरह कल्याण सिंह मंगलवार को सुबह एसपी कोठी पर ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। यहां पर अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और सीने में तेज दर्द हुआ। साथी स्टाफ तुरंत कल्याण सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने एएसआई को मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की सूचना परिजनों को दी और फिर शव का पीएम कराया गया।

हार्ट अटैक से मौत

डॉक्टरों की मानें तो एएसआई कल्याण सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। एएसआई की मौत की खबर जब उनके परिजनों को दी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। एएसआई की मौत से पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें

पत्नी के साथ सो रहे पति की गोली लगने से मौत, कमरे में टूटी मिली चूड़ियां

Published on:
03 Mar 2026 06:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर