शिवपुरी

एमपी में बजरंग दल संयोजक पर हमला, मारपीट

mp news: दो युवकों ने बजरंग दल संयोजक को रोका और शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगे, पैसे नहीं देने पर किया हमला।

2 min read
mp news bajrang dal sanyojak attacked and beaten up

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में देहात थाना अंतर्गत झांसी तिराहे पर दो युवकों ने बजरंग दल के विभाग संयोजक पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने संयोजक से शराब पीने के लिए दो हजार रुपए की मांग की और जब पैसे नहीं दिए तो दोनों ने संयोजक की कार पर हमला बोलते हुए मारपीट कर दी। घटना में कार के साथ संयोजक का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बाद में मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में से एक इंजीनियरिंग का छात्र है। हालांकि घटना के पीछे के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

एमपी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बीजेपी नेता का कॉम्प्लेक्स ढहाया

बजरंग दल के संयोजक पर हमला

अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी निवासी बजरंग दल के विभाग संयोजक उपेन्द्र सिंह यादव (33) बीती रात करीब 10 बजे अपनी कार से झांसी तिराहा से निकल रहे थे। तभी एक स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनकी कार रोक ली और शराब पार्टी के लिए दो हजार रुपए की अवैध मांग की। जब उपेन्द्र ने पैसे देने से मना किया तो इन दोनों युवकों ने उपेन्द्र से मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से कार पर हमला कर तोड़फोड़ की। मारपीट में बजरंग दल संयोजक उपेन्द्र की जेब में रखा मोबाइल भी टूट गया।

हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़ित उपेन्द्र देहात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दिव्यम सैनी व आशुतोष लोधी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में की और दोनों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया है। इनमें से एक आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है।

ये भी पढ़ें

एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाते ही लटक गया बाबू का चेहरा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Published on:
28 Feb 2026 06:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर