शिवपुरी

शादी से आ रही दुल्हन कार एक्सीडेंट में घायल, जीजा की मौत

MP News: दुल्हन की कार बोलरो से टकराई, जीजा व दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों की मौत, दुल्हन समेत 4 घायल।

less than 1 minute read
bride injured in road accident jija dies

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में रहने वाले जैन परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब शादी में जाते वक्त दुल्हन की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दुल्हन सहित 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन परिवार कोलारस से बेटी की शादी करने के लिए गंजबासौदा जा रहा था, इसी दौरान एक्सीडेंट हुआ।

ये भी पढ़ें

मंडप में खुला दूल्हे का ‘इश्क’, रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन का विदाई से इनकार

दुल्हन की कार का एक्सीडेंट

कोलारस निवासी जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए चार गाड़ियों में सवार होकर विदिशा जिले के गंजबासौदा जा रहा था। रास्ते में नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही उनकी अर्टिगा कार की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन व कार में सवार उसकी मां व दो अन्य लोग जिनमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है घायल हुए हैं।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी सहित दो लोगों (दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल में इलाज के दौरान बुधवार को दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। दुल्हन का इलाज अभी जारी है, हादसे में दुल्हन के घायल होने और जीजा की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

ये भी पढ़ें

लेडी IAS के फार्म हाउस पर जमी थी हाईप्रोफाइल महफिल, पुलिस का छापा

Published on:
11 Mar 2026 07:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर