शिवपुरी

एमपी में दूल्हे ने लौटाए शादी के टीका में मिले लाखों रूपए, सिर्फ 1 रू. लिया

mp news: शिवपुरी के रहने वाले इनकम टैक्स अधिकारी ने सगुन के तौर पर लिया सिर्फ 1 रूपए और नारियल...।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 10:26 PM IST
shivpuri

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले एक इनकम टैक्स ऑफिसर ने दहेज प्रथा के खिलाफ नेक पहल करते हुए बड़ी मिसाल पेश की है। इनकम टैक्स अधिकारी ने अपनी शादी में टीका के वक्त लड़की वालों की ओर से दिए जा रहे लाखों रूपयों को ठुकराते हुए नेक में सिर्फ एक रूपए और नारियल लिया। इतना ही नहीं ऑफिसर ने कहा कि आप हमें अपनी बेटी दे रहे हैं इससे ज्यादा हम आपसे और कुछ नहीं ले सकते। दूल्हे की इस पहल की पूरे जिले में जमकर तारीफ हो रही है।

देखें वीडियो-

शादी के टीका में मिले लाखों रूपए लौटाए

शिवपुरी शहर के एक मैरिज गार्डन में मंगलवार की दोपहर को ठेह गांव के रहने वाले रविन्द्र धाकड़ के फलदान और टीके की रस्म चल रही थी। रविन्द्र दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। कार्यक्रम के दौरान लड़की वालों ने टीका में दूल्हे रविन्द्र को 5 लाख 51 हजार रूपए की राशि सगुन के तौर पर दी लेकिन तभी रविन्द्र ने पैसों से भरी थाली वापस करते हुए सगुन के तौर पर सिर्फ एक रूपए और नारियल स्वीकार किया। टीके की राशि लौटाते हुए रविन्द्र ने लड़की के पिता से कहा कि आपने अपनी बेटी हमें दे दी इससे ज्यादा हम आपसे कुछ नहीं ले सकते हैं।

पेश की मिसाल

रवीन्द्र धाकड़ ने कहा कि दहेज प्रथा एक भयंकर सामाजिक कुरीति है, जो परिवारों को मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। यह समाज के लिए नुकसानदायक है और इसे समाप्त करना होगा। रविन्द्र की इस पहल की न केवल समाज में बल्कि पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

Updated on:
18 Feb 2025, 10:26 PM IST
Published on: