शिवपुरी

पति ने मोबाइल तोड़ा तो पत्नी ने मारा थप्पड़ फिर बिस्तर पर मिला शव

MP News: कमरे में बिस्तर पड़ा मिला महिला का शव, पत्नी की हत्या के आरोप में पति, देवर-देवरानी गिरफ्तार।

2 min read
woman dead body found in bedroom

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के टीला रोड की है जहां शनिवार रात महिला का शव उसके ही घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला के पति और देवर-देवरानी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं ।

ये भी पढ़ें

एमपी में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल

बिस्तर पर मिला शव

करैरा थाना क्षेत्र के टीला रोड पर रहने वाली 23 वर्षीय नंदिनी साहू का शव उसके ही घर के कमरे में शनिवार रात को पड़ा मिला। नंदिनी साहू की शादी करीब 5 साल पहले टीला रोड निवासी संदीप साहू के साथ हुई थी। दोनों का एक 4 साल का बेटा भी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका नंदिनी के पति संदीप और देवर-देवरानी को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और पति संदीप पत्नी नंदनी के चरित्र पर शक भी करता था।

पति ने मोबाइल तोड़ा, पत्नी ने थप्पड़ मारा

बताया गया है कि आरोपी पति संदीप साहू पत्नी नंदिनी के चरित्र पर शक करता था और इसी के कारण दो दिन पहले संदीप और नंदिनी में विवाद हुआ था। तब संदीप ने गुस्से में आकर नंदिनी का मोबाइल तोड़ दिया था। नंदिनी ने मोबाइल तोड़ने के बारे में अपने मायके वालों को बताया था और मायके पक्ष ने घर आकर संदीप को समझाया भी था। लेकिन समझाईश के बाद भी 18 अप्रैल की रात संदीप और नंदनी में एक बार फिर विवाद हुआ और इसी दौरान नंदनी घर छोड़कर जाने लगी तो संदीप ने उसे रोकने की कोशिश की और हाथापाई हो गई। हाथापाई में नंदनी ने पति संदीप को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद संदीप ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के समय घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे।

पत्नी के भाई को फोन कर कबूला जुर्म

मृतका नंदिनी के भाई मदन साहू ने पुलिस को बताया है कि संदीप ने खुद उसे फोन कर नंदिनी की हत्या करने की जानकारी दी थी। जब हम घर पहुंचे तो नंदिनी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नंदिनी के शरीर पर चोट के निशान हैं और आरोपी पति संदीप के हाथों पर भी काटने के निशान मिले हैं जिससे साफ है कि दोनों के बीच संघर्ष हुआ था। पुलिस ने घटना के वक्त घर में मौजूद देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू को भी आरोपी बनाया है। पुलिस को दोनों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए थे संबंध! कातिल पत्नी बेनकाब
Published on:
19 Apr 2026 05:37 pm
Also Read
View All