शिवपुरी

एमपी में बड़ा घोटाला, कई अधिकारियों के साथ नपा अध्यक्ष पर भी आरोप

Shivpuri- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। शहर की नगर पालिका में यह गड़बड़ी हुई।
2 min read
Oct 25, 2025
Shivpuri Municipal Council President also implicated along with officials in major scam
Shivpuri Municipal Council President also implicated along with officials in major scam

Shivpuri- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। शहर की नगर पालिका में यह गड़बड़ी हुई। नगरपालिका परिषद के कुछेक पार्षदों ने ही लाखों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया है। पार्षदों ने मामले की जिला प्रशासन को शिकायत की जिसमें नगरपालिका के कई अधिकारियों के साथ नपा अध्यक्ष भी फंसी नजर आ रहीं हैं। शिकायतकर्ता पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर नगर पालिका के घोटाले की शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने जांच शुरु कर दी है।

पार्षदों ने अपनी शिकायत में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, तत्कालीन सीएमओ व इंजीनियरों द्वारा मिलकर घोटाला करने का आरोप लगाया है। शहरी क्षेत्र में रोड रेस्टोरेशन के नाम पर यह घोटाला किया गया। इस घोटाले में नगर पालिका अध्यक्ष के पति के भी शामिल होने की भी बात कही।

घोटाले के नाम पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोला गया है। पार्षदों का आरोप है कि नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के वार्ड नंबर 25 व वार्ड नंबर 17 में कुल मिलाकर करीब 25 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है।

नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, उनके पति और सीएमओ के संरक्षण में यह गड़बड़ी की गई। काम किए बिना ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया।

अपर कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

पार्षदों ने अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला को शिकायत करते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की। अपर कलेक्टर शुक्ला ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को जांच सौंप भी दी।

पार्षदों ने शिकायत में कहा कि नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा वार्ड नंबर 25 की पार्षद भी हैं। सन 2023 में यहां मुक्तिधाम गेट से अंदर तक डामरीकरण का काम किया गया था। रोड पर डामर की एक ही परत डाली गई। यहां 10 लाख रुपए का घोटाला किया गया। वार्ड नंबर 17 में फर्जीवाड़ा कर 18 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

Updated on:
25 Oct 2025 08:36 pm
Published on:
25 Oct 2025 08:04 pm